उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अघौली प्रखंड निवासी विजय से हुई। विजय ने जानकारी दी की उन्हें यहाँ पर रोजगार नहीं मिला इसलिए वो महाराष्ट्र जा कर काम करते हैं। पैसों की दिक्कत के कारण अपना व्यवसाय भी शुरू नहीं कर पाए हैं। अपना खेती का कार्य भी है लेकिन इसे भी बड़ा करने का नहीं सोचा क्योंकि यहाँ पानी की समस्या है। अभी सोच रहे हैं की पैसे जमा कर कोई गाड़ी निकाल कर उसे चलायेंगे