उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गावती से हुई। दुर्गावती कहती है कि वो समूह में पांच साल से जुड़ी है। समूह से लेन देन बराबर करते है। पहले छोटा दूकान करते थे अब टूट गया। दूसरों का देख कर दूकान खोले थे। अब अपने मन में इलेक्ट्रॉनिक का दूकान रखना चाहते है। बच्चों को दूकान की जानकारी है इसलिए वो काम कर सकते है। भाड़ा का दूकान ,कंप्यूटर आदि सामान लेकर 80 से 90 हज़ार रूपए लग जाएगा। इन्हे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की जानकारी गोविन्द प्रसाद द्वारा दी गई।