रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी के विभिन्न पदों पर कुल 8113 रिक्तियां निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष से 36 वर्ष वाले वैसे व्यक्ति जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हो ,वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।ओबीसी ,अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए आयु में छूट निर्धारित है। जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट ,सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता अनिवार्य होगी।इच्छुक व्यक्ति रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ,साथ ही आप इसी वेबसाइट के माध्यम से आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। आवेदन करने के लिए वेबसाइट है : rrbapply.gov.in . याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है।

आज हमारा देश गाँधी जयंती मना रहा है। आज के दिन हम स्मरण करते हैं अपने राष्ट्रपिता और भारत के उन अनमोल रत्न की, जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात प्रान्त के पोरबंदर में हुआ था। इनको प्यार से बापू भी कहा जाता है। इन्होने पूरी दुनियां को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए अचूक हथियार दिया,जिसका नाम है सत्य , अहिंसा और सत्याग्रह। दोस्तों,बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें एवं उनके सिद्धांतों को अपना कर एक आदर्श समाज बनाने में मदद करें । ग्राम वाणी परिवार के तरफ से गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री कपिल देव शर्मा धान की फसल में लगी कीट नियंत्रण एवं फसल की निराई -गुड़ाई से जुड़ी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला श्रावस्ती से पूनम देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बन्दना देवी से हुई। बन्दना देवी यह बताना चाहती है कि वह बेटा और बेटी में भेद -भाव नहीं करती है। वह दोनों को बराबर का सम्मान देती है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की फसल में नाइट्रोजन का उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

भूमि सुधार कानूनों में संशोधन करके महिलाओं के भूमि अधिकार को सुनिश्चित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कानूनों में यह प्रावधान किया जा सकता है कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार होगा और विवाह के बाद भूमि का अधिकार हस्तांतरित नहीं होगा। सभी जमीनों का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए ताकि महिलाएं अपने भूमि अधिकारों का दावा कर सकें। तब तक दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आपके हिसाब से महिलाओं को भूमि का अधिकार देकर घर परिवार और समाज में किस तरह के बदलाव लाए जा सकते हैं? *----- साथ ही आप इस मुद्दे पर क्या सोचते है ? और आप किस तरह अपने परिवार में इसे लागू करने के बारे में सोच रहे है ?

Transcript Unavailable.

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.