उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि अपनी जमीन होने से महिला को एक अलग ही स्वतंत्रता मिलती है। एक गरिमा का अनुभव होता है। वो किसी की बहन बेटी या पत्नी नहीं बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्ति होती है। जिसकी अपनी आकांक्षाएं होती है। अपने सपने होते है जब किसी व्यक्ति के पास अपनी संपत्ति हो तो वो खुद को सशक्त महसूस करती है