उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिला अकेली नहीं लड़ सकती। उसके साथ परिवार समाज और सरकार का सहयोग जरूरी है। जब पति या भाई साथ देता है तब बदलाव तेज होता है। हम सभी बार बार कहते है की महिलाओं को अपनी आवाज़ उठानी चाहिए अपनी आवाज के लिए लड़ना चाहिए पर अगर वही पर उसके घर वाले उसका साथ दे। उसका पति या भाई उसका साथ दे लोग उसका साथ दे तो महिलाओं को इतनी लड़ाई करनी ही नहीं पड़ेगी। महिलाओं को उनके अधिकार आसानी से मिल पायेंगे। जो की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की तरफ एक मजबूत कदम होगा