उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि जब महिला के पास अपनी जमीन होती है, तो उसकी घरेलू हिंसा से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है। हमारे देश में आज भी कई घर ऐसे है जहाँ पे घर में घरेलू हिंसा होती है महिलाओं को अच्छे से ट्रीट नहीं किया जाता है। पर ये बातें कभी बाहर ही नहीं आती है। महिलाएं आवाज नहीं उठा पाती है।क्योंकि कई बार उनको ऐसा लगता है की उनके पास कोई सहारा नहीं है। कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं है।अगर उनके पास जमीन होगी तो वो अत्याचार के खिलाफ लड़ पाएंगे। उन्हें यह विश्वास होगा की अगर वो अपने पति को छोड़ भी दे तो उनके पास रहने को एक घर होगा
