उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि हमारे देश में महिलाओं के ऊपर अत्याचार कई वर्षों से होते आये हैं। कई मामलों में तो हमें पता भी नहीं चलता की महिला अत्याचार का शिकार हो रही है। लेकिन अगर महिला के पास भूमि अधिकार होगा तो वो इन मामलों से बच सकती है। अपनी जमीन के सहारे नई शुरुआत कर सकती है। भूमि अधिकार महिला को मज़बूरी से आजादी देता है