उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि सरकार की कई ऐसी स्कीमें आती रहती है जो महिलाओं के मदद के लिए होती है और उनके उत्थान के लिए होती है। कई स्कीम् ऐसी होती है जो तभी मिलती है जब प्रोपर्टी महिला के नाम हो। अगर जमीन उसके नाम पर होगी तो उसे लोन सब्सिडी या और किसी तरीके की सरकारी सहायता लेने में आसानी होगी। इसलिए य सिर्फ भावनाओं का मुद्दा नहीं है बल्कि ये प्रैक्टिकल बात भी है की अगर महिला के नाम पर जमीन होगी तो वो बहुत सी योजनाओं का फायदा उठा सकती है