उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि जैसे जैसे देश प्रगति कर रहा है लोग गाँव से निकल कर शहरों में आ रहे है काम के लिए। अगर महिला के नाम पर भी जमीन हो तो उसे अपने गाँव या शहर वापस आने का एक सुरक्षित ऑप्शन मिलता है। भूमि अधिकार एक ऐसे सुरक्षा घेरे जैसा है की जब भी आपको जीवन में कोई कठिनाई आए आपको पैसों की दिक्कत हो या घर की दिक्कत हो आप हमेशा उस जमीन का इस्तेमाल कर सकते है अपनी समस्याओं को हटाने के लिए