उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि बहुत बार महिलाओं को लगता है की जमीन का हिस्सा मांगना मतलब घर तोड़ना पर सच ये है की अपना हक मांगना कभी गलत नहीं होता। रिश्तों की बुनियाद इंसाफ पर होती है ना की चुप रहने पर जब भी महिलाएं चुप रहती है अपना हक नहीं मांगती है, तो उससे समाज को ये संदेश मिलता है की महिलाओं को तो अधिकार की जरूरत ही नहीं है और कोई भी कभी भी इस बारे में सोचेगा नहीं
