उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि हमारे देश में आज भी पुरुष वर्ग ये मानने को तैयार नहीं है कि महिलाओं का भी जमीन पर अधिकार होता है। बहुत सी ऐसी महिलाएं भी है जो पढ़ी लिखी है शिक्षित है पर उन्हें अपने कानूनी अधिकारों के बारे में नहीं पता है। अगर हम स्कूल से ही बचपन से ही उन्हें बताना शुरू करें उन्हें पढ़ाना शुरू करें की असलियत में उनके क्या अधिकार है। उन्हें किस किन चीजों के बारे में आवाज़ उठानी चाहिए तो हमारी जो अगली पीढ़ी होगी वो इस समस्याओं से नहीं जूझेगी। बहुत सी महिलाएं तो इस अन्याय को ही अपने जीवन शैली समझ के चलती है। लेकिन महिलाओं को भी अपने अधिकार को समझने की जरूरत है