उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि परंपरा के नाम पर महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। जब इस बारे में बात की जाती है, तो लोग कहते हैं हमारे यहाँ शुरू से ऐसा ही चलता आया है। महिलाओं को जमीन ही नहीं दी जाती है या हमारे यहाँ तो सारा काम पुरुष ही देखते है। लेकिन हर परंपरा सही नहीं होती है। परंपरा के नाम पर समाज के एक बहुत बड़े वर्ग को अधिकार से वंचित करना सही नहीं है। ऐसी परंपराओं को बदलना जरूरी होता है। भूमि अधिकार परंपरा का नहीं न्याय का सवाल है। जब न्याय होगा लोग बराबरी से सोचेंगे तो उन्हें समझ में आयेगा की इतने समय से महिलाओं के साथ कितना गलत किया गया है
