उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं का भूमि अधिकार उन महिलाओं की मदद करता है, जिनका तलाक हो गया हो या फिर जो विधवा हो जाती है। इस परिस्थिति में सबसे बड़ी समस्या होती है की अब वो कहाँ रहेगी। अगर उसके नाम पर प्रॉपर्टी हो तो उसे किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। वो उस पर घर बना कर रह सकती है। इसके साथ ही कभी जरूरत पड़ने पर उससे पैसे भी कमा सकती है। भूमि अधिकार महिला को मजबूरी से बचाता है
