उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि महिलाओं का भूमि अधिकार एक आर्थिक सुरक्षा का मुद्दा भी है। जितना इंसान प्रगति कर रहा है उतनी ही नई नई समस्याएं भी आगे आ रही है। अगर किसी महिला के पास अपनी जमीन हो तो मुश्किल वक्त में वही उसका सहारा बनती है। आर्थिक सुरक्षा का मतलब है, अपने पैरों पर खड़े रहना और भूमि अधिकार इसमें एक बहुत बड़ा अहम किरदार निभाता है।
