उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि भगत में बहुत सी महिला किसान है जो रोज खेतों में काम करती है। लेकिन जमीन के कागजों पर उनका नाम कही नहीं होता है। जो इंसान मिट्टी से सोना उगाता है उसका उस मिट्टी पर हक ही न हो ये कैसा न्याय है। अगर महिला के नाम जमीन होगी तो उसे लोन मिल सकता है। गवर्नमेंट स्कीम का फायदा मिल सकता है। भूमि अधिकार सिर्फ एक हक नहीं है। एक मौका है अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का
