उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से संस्कृति श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि जब हम भूमि अधिकार की बात करते है ये सिर्फ जमीन पर अधिकार की बात नहीं होती है सिर्फ पैसे की बात नहीं होती है यह सम्मान का सवाल भी होता है। जिस महिला के नाम जमीन होती है उसकी बात को घर वाले भी और ज्यादा समझ के और ज्यादा सीरियसली लेते है। क्योंकि जब किसी भी व्यक्ति के पास जो महिला हो या पुरुष हो उसके पास जब एक ताकत होती है। एक ऐसी चीज होती है, जो भविष्य में उसके काम आ सकती है। उसके बल पे वो कोई काम शुरू कर सकती है। कुछ कर सकती है तो लोग उसको समाज में इज्जत देते है। ये समझते है की इसके पास इतनी क्षमता है की ये हमारे बिना भी अपना जीवन व्यतीत कर सकती है। इसलिए जमीन पर अधिकार सिर्फ पैसे की बात नहीं होती है यह सम्मान साहस ो आत्मविश्वास की भी बात होती है