उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से प्रीति सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि भारत में महिलाओं को जमीन पर कई अधिकार प्राप्त है। लेकिन कई जगहों पर ऐसा नहीं हो पाता है।शादीशुदा बेटी को कृषि भूमि पर अधिकार नहीं मिलता था। लेकिन अब सरकार कानून पूरे देश में लागू कर रही है। सभी प्रकार की पैतृक संपत्ति पर अब महिला को भाइयों के बराबर हिस्सा मिल सकता है।बेटियों को पिता की पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा मिलता है।मृत्यु के बाद पति के संपत्ति में माँ और बच्चे को बराबर की हिस्सेदारी मिल रही है। महिला कोई संपत्ति खुद खरीदती है या वसियत या उपहार के रूप में प्राप्त करती है। वह पूरी तरह से उनकी होती है और वो उसे अपने इच्छा के अनुसार बेच सकती हैं। तलाक के बाद गुजारा भत्ता या सम्पति में हिस्सा मिल सकता है।बेटी को पैतृक घर में रहने का अधिकार प्राप्त है, भले ही वो अविवाहित हो। पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता है। कोर्ट के फैसले के बाद पति को भी पत्नी की संपत्ति जैसे गहने व धन वापस करने पड़ते है,लेकिन महिला की संपत्ति अपनी मानी जाती है
