उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से विजय पाल चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान पुष्पा ने बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम अपनी जमीन अपनी आवाज़ के अंतर्गत पैतृक संपत्ति में बेटियों को बेटों के बराबर हिस्सा देने की बात की गयी है। लेकिन अगर बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिया जायेगा तो भाई बहन के बीच विवाद उत्पन्न हो सकता है ,इसलिए वे बेटियों को संपत्ति में हिस्सा देने के खिलाफ हैं।