उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिला की शिक्षा में बहुत अंतर देखने को मिलता है। अब लड़कियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है और परिवार द्वारा भी भेजा जाता है क्योंकि आज का समाज महिलाओं का है। यह उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए उत्सुक है और यह तैयारी केवल शहरी क्षेत्रों में देखी जा सकती है। अगर ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखा जाए तो आज भी बहुत अंतर है। लोग लड़कों को आसानी से बहार शिक्षा प्राप्त करने भेज देते है लेकिन लड़कियों को इंटर अथवा दसवीं करा कर घर के कामों में लगा दिया जाता है। लड़कियों की शादी भी बहुत कम उम्र में कर दी जाती है। लड़का और लड़कियों में भेद - भाव किया जाता है। महिला का अगर स्वास्थय अच्छा रहेगा तभी वह अपने परिवार का बोझ उठा सकेगी और अपने आप को समाज में ऊंचा उठा सकेगी। महिला को समय - समय पर जांच और टीकाकरण कराते रहना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आगे आने होगा।