उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दिलीप से हुई। दिलीप यह बताना चाहते है कि शहर की लड़कियां बहुत अच्छी पढ़ाई कर रह है। लेकिन गांव में लड़कियों को अधिक शिक्षा नहीं दी जा रही है। इसी कारण उनकी आर्थिक स्तिथि कमजोर है। शहर में महिला अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाती है लेकिन गांव में महिला ऐसा नहीं कर पाती है। देहात में लोग महिलाओं को बहार नहीं भेजना चाहते है। लड़कियां देहात में घर का काम ही ज्यादा करती है। वह घर से बाहर आगे की पढ़ाई करने के लिए नहीं निकल पाती है। महिला अगर शिक्षित होगी तो कानून सम्बन्धी बातों में उनको परेशानी नहीं होगी। महिला शिक्षित होकर अपने अधिकार के बारे में मांग कर सकती है।