उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बीरेंद्र वर्मा से हुई। बीरेंद्र वर्मा यह बताना चाहते है कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उनको सही वक़्त पर शिक्षा मिलनी चाहिए। गांव में महिलाओं को जल्दी शिक्षा नहीं मिल पाती है उसके बाद उनकी शादी कर दी जाती है। महिला को पहले शिक्षित किया जाना चाहिए उसके बाद ही शादी की जानी चाहिए। उनको स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर वह शिक्षित होगी तो वह कानून और अन्य विषयों के बारे में भी जान पायेगी।