उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अजय चौधरी से हुई। अजय चौधरी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। महिला अगर शिक्षित होगी तो अपने परिवार का पालन - पोषण अच्छे से कर पायेगी। इसके लिए माता - पिता को जागरूक करना होगा। अगर महिला स्वस्थ्य रहेगी तो वह अपने परिवार , समाज में बढ़ - चढ़ कर अपना योगदान देगी। महिला को अपने स्वास्थ की देखभाल करते रहना चाहिए। महिला को सशक्त होना चाहिए। आज वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला को शिक्षित होना चाहिए तभी उनका आर्थिक विकास होगा। महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जानना चाहिए।