उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामानंद से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए सरकार को छोटे रोजगार करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना चाहिए। कम ब्याज पर पैसा उपलब्ध करना चाहिए। स्वरोजगार के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करना चाहिए। जो महिला गरीबी से जूझ रही है उनके लिए सरकार को सशक्तिकरण के लिए बढ़ावा देना चाहिए। शिक्षित और अशिक्षित महिलाओं को उनके अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जाना चाहिए ,महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सतर्क रहना होगा। साथ ही महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए।