उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि पहले लोग पढ़े लिखे नहीं थे इसीलिए लड़का और लड़की में भेद भाव किया करते थे। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है , जो शिक्षित वर्ग है वह अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहते है। जिनकी स्थिति उतनी अच्छी नहीं है वह अपने बच्चों को सरकारी संस्थानों में पढ़ा रहे है और जिनकी स्थिति अच्छी है वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहा है। लड़का और लड़की में भेद भाव नहीं होना चाहिए। दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए।