उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदियों से समाज में यह चला आ रहा है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं दिया जाता है। लेकिन आज के समय में महिलाएं हर जगह पुरुषों की बराबरी कर रही है। आज भी महिलाओं को अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं कुछ कर नहीं सकती है। महिलाओं को शशक्त बनाने के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज विकसित होगा