उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिला और पुरुष दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए। जो लोग महिलाओं को सम्मान की नज़र से नहीं देखते है तो वह अशिक्षा का शिकार है। जिस तरह से पुरुषों का संपत्ति पर अधिकार होता है उसी तरह महिलाओं का भी होना चाहिए। आपस में भेद भाव नहीं होना चाहिए। जिस तरह से पुरुषों का सम्मान होता है उसी तरह महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। महिलाओं के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।