उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाएँ अपने नाम से नहीं जानी जाती है ।महिलाओं को सम्मान भी नहीं मिलता है। भ्रूण में ही महिलाओं को पनपने नहीं दिया जाता है। पैसा के दम पर लिंग जाँच करवा कर लड़कियों को मार दिया जाता है। अगर किसी कारण लड़की का जन्म होता है तो माता और बच्ची दोनों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।
