धान की फसल पर फालस्मत (हल्दी रोग) ने दस्तक दे दी है। ऐसे में किसानों की चिंताएं फसल को लेकर बढ़ने लगी हैं। हल्दी रोग का सबसे अधिक असर हाइब्रिड किस्सों पर हुआ है। रोग के कारण जहां एक ओर फसल के दाने पाउडर के भांति बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फसलों की ग्रोथ भी रुक गई है। इस कारण अनुमानित 12 फीसद के करीब फसल प्रभावित हुई है। रोग पर काबू पाने के साथ ही किसानों को जागरूक कर रही है। समय पर रोग के लक्षण पहचानने के साथ ही उपाय बताया जा रहा है। तैयार हो चुकी फसल पर असर फालस्मत रोग ने लगभग तैयार हो चुकी धान की फसल पर हमला किया है, जिससे किसानों की फसल प्रभावित हुई है।