उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रियंका सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि सेकेंडरी स्कूल कटरा शंकर नगर की स्थिति बदहाल है। बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ते हैं । एक साल पहले बरामदे ,कमरे में टाइल्स लगाया गया था जो जगह - जगह टूट गई है ।चारदीवारी के निर्माण नहीं होने से बेसहारा जानवरों का झुण्ड विद्यालय में प्रवेश करता है। वहीं विद्यालय में शौचालय की भी अच्छी व्यवस्था नहीं है
