बिहार राज्य के नवादा जिला से शिवानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिला अधिकार वह अधिकार है जो सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए है जिनमे हिंसा और भेद भाव से मुक्त शिक्षा ,समान वेतन और संपत्ति का अधिकार है।
बिहार राज्य के नवादा जिला से शिवानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि भारत में महिलाओं के अधिकार संविधान समानता भेदभाव रहित अवसर और कई कानूनी जैसे घरेलू हिंसा, कार्य स्थल उत्पीड़न , दहेज़ निषेध के तहत आते हैं जो उन्हें सुरक्षा समानता और सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार देते हैं
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि संपत्ति में अधिकार का आनंद महिला एक वर्ग के रूप में उठाती है ।संपत्ति अधिकार वह अधिकार है जिन्हे समाजिक और कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है और इसको वैध पदाधिकारी द्वारा लागू किया जा सकता है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से किरण कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार होता है। अधिकार जन्म से होता है और पिता के जीवित रहने पर निर्भर नहीं करता है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उनके पति की मृत्यु हो गई है। इसलिए उनके 6 बच्चों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। उनके बच्चों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से रुधाक कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि भारत में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम अप्रेल 2010 से लागू है।जो 6 से 14 साल के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देता है। यह एक मौलिक अधिकार है।कानून के अधिकार से महिला जमीन ले सकती है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से अकबरी खतून ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 के तहत जन्म से ही खेती की जमीन सहित सभी सम्पत्ति की वारिस है और बेटों के बराबर अधिकार दिया गया है।महिला चाहे तो सम्पत्ति ले सकती है
बिहार राज्य के नवादा जिला से जीनत परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि पति के मृत्यु के बाद उनको अधिकार मिलना चाहिए। विधवा महिला को पति के घर में रहने की कानूनी अधिकार है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से मीना देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ससुराल द्वारा दी गई गहने पूरी तरह से बहू का स्त्रीधन होता है। इस पर सिर्फ बहू का हक़ होता है। ससुराल वालों का कोई हक़ नही होता है। अगर महिला चाहे तो कानून के माध्यम से अधिकार ले सकती है
बिहार राज्य के नारदीगंज जिला के परमा गांव से पूनम सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार देना चाहिए। महिला के पति के मृत्यु के बाद उनको जमीन में अधिकार नहीं दिया जाता है
