उत्तर प्रदेश राज्य के चित्रकूट क्षेत्र से मोबाइल वाणी संवाददाता बता रहा है कि चित्रकूट मुबारानी से लेकर शारक सिंह तक आज हम चित्रकूट कल्ला मंडी में गेहूं की कीमत के बारे में बात करेंगे,पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा नैनो यूरिया के उपयोग करने के दिशा निर्देश तथा सावधानियां के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
महिलाओं की लगातार बढ़ती हिस्सेदारी और उसके सहारे में परिवारों के आर्थिक हालात सुधारने की तमाम कहानियां हैं जो अलग-अलग संस्थानों में लिखी गई हैं, अब समय की मांग है कि महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए इसमें नए कामों को शामिल किया जाए जिससे की ज्यादातर महिलाएं इसका लाभ ले सकें। दोस्तों आपको क्या लगता है कि मनरेगा के जरिए महिलाओँ के जीवन में क्या बदलाव आए हैं। क्या आपको भी लगता है कि और अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए ?
छुट्टी का दिन होता है बच्चों के लिए बहुत मजेदार, जहाँ करते है वो खूब मस्ती | सुनिए इस कहानी को और हमें बताइए आपके बच्चे किस तरह की मस्ती करते है |
साथियों, बच्चे बड़ों को देखकर ही काफी कुछ सीखते और समझते है | इसीलिए जिस माहौल में हम उन्हें ढालेंगे, बच्चे वैसे ही बनेंगे | ये कहानी भी इसी बात से प्रेरित है, इसे सुनियेगा ज़रूर |दोस्तों, इस कहानी से हमे ये सीखने मिलता है कि बच्चे बडों को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं.. चलिए तो अब आप हमें बताएं कि आप बच्चों के सामने व्यवहार किस तरह से करते हैं? किन बातों का ध्यान रखते हैं? अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे अपने श्रोताओं की राय
जिंदगी के हर पल खुशियों से कम न हो, आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो, ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो, जी हां दोस्तों ईद-उल-फितर जिसे आप लोग मीठी ईद के नाम से भी जानते है।आज दुनिया भर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है और लोग एक दूसरे के गले लग कर बधाइयाँ दे रहे है और खुशियाँ बाँट रहे है। रमजान के महीने से ही ईद के जश्न की तैयारी शुरू हो जाती है । बच्चों से लेकर बड़ों बूढों तक को ईद का इंतज़ार रहता है। ईद के मौके पर ईदी दिए जाने का रिवाज है। लोग अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद के साथ ईदी के रूप में तोहफे देते हैं ।नए कपड़े पहनते हैं, भव्य दावतें तैयार करते हैं।ईद मुस्लिम समुदाय के खास त्योहारों में से एक है और यह रमजान के आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है। ईद हमें एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।लोग इसे उत्साह और बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।तो आइये हम भी इस जश्न का हिस्सा बने और समाज में शांति-सद्भाव और अमन का सन्देश फैलाये। दोस्तों,मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को ईद की ढेर सारी बधाईयाँ।
उत्तर प्रदेश राज्य के अटरिया क्षेत्र से मोबाइल वाणी संवाददाता बता रहा है कि अटरिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुर को पानपुर पुल के पास से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. एस। एच। ओ रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जब्त अवैध लिंक और गोलियों के संबंध में चालान कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ गिरोह द्वारा चोरी जैसे आपराधिक कृत्यों के लिए पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के मनवा क्षेत्र से मोबाइल वाणी संवाददाता बता रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनवा के पास एक साइकिल सवार की चपेट में आने से मासूम समेत तीन बाइक सवार घायल हो गये. बुधवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरहौली से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र संतन निवासी चोजीपुर थाना शहरी जिला है। हरदोई पूजा अपने पति तैंतीस वर्षीय प्रदीप और पांच महीने के देव के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी, तभी सिधौली कोतवाली के मनवा गांव के पास हाईवे पर उनकी टक्कर सामने से गुजर रहे एक साइकिल सवार से हो गई।
उत्तर प्रदेश राज्य के सिधौली क्षेत्र से मोबाइल वाणी संवाददाता बता रहा है कि एक फेसबुक यूजर द्वारा सिधौली ब्लॉक के गुदना प्राइमरी स्कूल के समय से पहले बंद होने की फोटो पोस्ट की गई है. आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय गुदना स्कूल खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। अभी सिर्फ 1.44 मिनट ही हुए हैं और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है कि स्कूल कब तक बंद रहेगा और शिक्षकों की मनमानी आखिर क्यों यह पोस्ट फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुढ़ाना सिधौली नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट की है. तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, हालांकि पब्लिक ऐप ऐसी किसी पोस्ट या तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है, इस संबंध में सिधौली खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है.
