बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीत कुमार बताते हैं कि हरियारनाथ ओपी क्षेत्र में एक मैरेज हॉल के पास से एक मोटर साईकिल की चोरी हो गई। चोर मोटरसाइकिल लेकर फ़रार हो गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीत कुमार बताते हैं कि सोनपुर प्रखंड के खरिका बाजार में सोमवार के शाम अपराधी प्रवृति के कुछ युवकों ने दुकानदार से रंगदारी में सामान मांगने पर नहीं देने पर दुकानदार के ऊपर गाली गलौज करते हुए गोली की बौछार शुरू कर दी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं कि सोनपुर प्रखंड के पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के नौडीहा गांव में विगत 9 जुलाई कोगाँव के ही बिक्रम सिंह सहित घर के सदस्यों ने पीट-पीटकर घायल कर उसे इलाज के दौरान मौत होने के बाद मंगलवार को इस दर्दनाक घटना को लेकर जन अधिकार पार्टी के युवा परिषद प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल मृतक के परिजन से मिलकर ढाढस बंधाया। जानकारी के अनुसार बता दें कि सोनपुर प्रखंड के नौडीहा गांव में घर में काम नहीं करने पर दबंगों ने राजा पटेल नामक युवक की पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसे आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान राजा पटेल की मृत्यु हो गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है। राजू दानवीर ने बताया कि प्रशासन की रवैया सही नहीं है उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पैसा लेकर प्रशासन छोड़ दिया है सारण एसपी से उन्होंने अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द डीएसपी का तबादला किया जाए, डीएसपी रिश्तेदारी निभा रहे हैं उन्होंने बताया कि 4 दिन के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाना के गेट पर आंदोलन करेंगे, पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल ने बताया कि अपराधी का कोई जात नहीं होता है सामंती और मनुवादी मानसिकता के लोगों का अहंकार तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है । यहां के प्रशासन भी इसी मानसिकता का होते जा रहा है। राजा पटेल की हत्यारा गिरफ्तार नहीं होता है तो पटेल सेना के कार्यकर्ता राज्य स्तरीय आंदोलन करेगा। पटेल सेना के प्रदेश महासचिव सतीश पटेल ने जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग किया है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं कि सोनपुर अनुमंडल अस्पताल क्षेत्र के सभी आशा, आशा फैसिलिटेटर अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता एव फैसिलिलेटर्स 12 जुलाई से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं । अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर के मुख्य गेट पर बैठकर सभी कार्य को बाधित करते हुए आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों पर डटी हुई है। इस दौरान धरना देकर अपनी मांगो के समर्थन में मंगलवार को भी जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य द्वार पर बैठे आशा कार्यकर्ताओं सिर्फ इमरजेंसी व डिलीवरी महिलाओं को मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश करने दे रही है । धरना प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को इलाज करने के लिए डॉक्टर से नहीं मिलने दे रही है जिसके कारण से अन्य बीमारी से संबंधित मरीजो व अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीत कुमार बताते हैं कि सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। इन लोगों ने 2016 में पुलिस पर हमला किया था। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीत कुमार बताते हैं कि सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर पुलिस ने दो ट्रक चालक को गिरफ़्तार करते हुए जेल भेज दिया है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीत कुमार बताते हैं कि सोनपुर अनुमंडलीय चिकित्सालय के मुख्य गेट पर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीत कुमार बताते हैं कि सोनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के दरियावां मार्ग पर बैजलपुर के समीप चोरो ने एक दुकान में शनिवार की रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।दिघवारा सारण: सिवान समस्तीपुर इंटरसिटी सवारी गाड़ी के पुनः परिचालन एवं छपरा/सिवान से पटना जंक्शन तक कार्यालय समय पर दो जोड़ी MEMU सवारी गाड़ी के परिचालन की मांग को लेकर रविवार को जनकल्याण समिति के सदस्यों ने दिघवारा स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
