बिहार राज्य के जिला सरन से नूरजहां खातून , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि उनको सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है जिसके कारण वह परेशान है।
Transcript Unavailable.
पुलिस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार ,एक पीएमसीएच में भर्ती , महिला ,बृद्ध ,बच्चे - बच्चियां हुई घायल। सोनपुर । नयागांव थाना क्षेत्र के बरियारचक में एक घर पर चार-पांच लोगो को तास खेलना बहुत महंगा पड़ गया । तास खेलते वक्त पुलिस ने दो लोगों को पड़कर थाना शनिवार को ले गया । जहां गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पुलिस से कुछ ग्रामीणों ने नोक झोंक कर दी । जहां इस पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बल का प्रयोग करते हुए शनिवार के रात्रि में पुलिस ने दलबल के साथ भारी संख्या में बरियारचक गांव में पहुंचकर देवेंद्र सिंह सहित अन्य घरों में दर्जनों पुलिस घुसकर घर के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए महिला ,बच्चे, बृद्ध को भी पुलिस ने मारपीट कर घायल कर दिया वहीं इस घटना में चौकीदार व एक पुलिस भी घायल है ।पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । उक्त बात की मिली जनकारी अनुसार वहाँ के ग्रामीणों व सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल में पुलिस द्वारा बच्चे -बच्चियां ,महिला व पुरुष के साथ हुई मारपीट व समानों की तोड़फोड़ के घटना का वीडियो वारयल का फुटेज से जनकारी मिली । पुलिस ने छपमारी कर कुल 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया जिसमे गाँव के नीरज कुमार ,अमित कुमार ,प्रमोद कुमार ,आनंद प्रकाश बरियारचक निवासी है। पटना पीएमसीएच में राजेश कुमार सिंह भर्ती है । पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है जहां प्राथमिक की दर्ज में पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने और जुआ खेलने के आरोप में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जफरुद्दीन ने बताया कि जुआ खेलने व थाने पर पथराव करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सैदपुर में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग हुए घायल व चोटिल सैदपुर सरपंच मारपीट में हुई घायल सोनपुर । सैदपुर में शराब बिक्री का धंधा बंद नहीं हो रहे हैं। जहां पुलिस लगातार छापामारी कर रही है फिर भी यह धंधा गृह उद्योग बन गया है ।यहां निर्माण से लेकर बिक्री और पीने वाले की संख्या सबसे अधिक है । जिसके कारण क्षेत्र में आए दिन मारपीट, गाली गलौज शराब के नशे में अभद्र भाषा का प्रयोग इस क्षेत्र में खूब होती रहती है। ऐसा ही मामला पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के सैदपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में आधे दर्जन से ऊपर लोग घायल व चोटिल हो गए हैं । जिसमें सरपंच सैदपुर बबीता देवी ,आशा देवी, जवाहरलाल चौधरी घायल हो गया है । इस बात की जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल चौधरी ने शनिवार को बताया कि उनके भाई जवाहरलाल चौधरी जो अंडा की दुकान खुले हुए हैं जहां अंडा बना रहा था इसी दौरान गांव के गुड्डू सहनी ,अक्षय व तूफानी साहनी ने शराब के नशे में पहुंचकर अभद्र भाषा और गली गलौज देते हुए कहा कि अंडा बनाओ नहीं तो खैरियत नहीं है । इस पर दुकानदार जवाहरलाल चौधरी ने कहा कि गाली गलौज क्यों करते हो इस पर गुस्से में आकर हीरालाल चौधरी के घर के पास लगे ठेले को पलट कर दिया । जब ठेले पलटे जाने पर घर के परिजनों ने दौड़कर लोगों से पूछा कि ठेला क्यों पलटे हो ,इस पर गाली गलौज करते हुए अपने घर के सदस्य एवं अन्य आसपास के अपने समर्थकों को बुलाकर शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए घर पर चढ़कर लाठी,डंडे,लोहे के रड ,तलवार से लैस होकर घर के सदस्यों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए । इस मारपीट में दोनों पक्षो के तरफ से शुक्रवार देर शाम जमकर मारपीट हुई । जिसमें दूसरे पक्ष की तरफ से भी तीन-चार लोग चोटिल हो गए हैं । घायल सरपंच बबीता देवी, जवाहरलाल चौधरी, आशा देवी को घर के परिजनों ने सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर तीनों का इलाज कराया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए दोनों को समझा बुझा का मामला को शांत कराया । इस घटना के संबंध में शनिवार को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जैसे ही आवेदन मिलती है वैसे ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला सारण से राम बाबू सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है उनको सरकारी योजना का लाभ अधूरा मिला है जिसके कारण वह बहुत परेशान है।
बिहार राज्य के जिला सारण से हमारे श्रोता , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि श्रोता को शौचालय का लाभ नहीं मिला है जिसके कारण उनको परेशानी हो रही है।
बिहार राज्य के जिला सारण से राखी सिंह ,की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से देवी से हुई। देवी बताती है कि वह शौचालय का फॉर्म भरी थी फिर भी अभी तक शौचालय का पैसा नहीं आया है।
