बिहार राज्य के सारन जिला के बिजवारा रायपट्टी गावं से रीता देवी बताती हैं की उनको नल जल की सुबीधा नहीं मिला है ।

बिहार राज्य के जिला सारण से हमारे श्रोता, की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता बताती है कि उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला हैं

बिहार राज्य के जिला सारण से हमारे श्रोता , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता बताती है कि उनको सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।

Transcript Unavailable.

शिक्षा विभाग में चाय बनाने वाले ने रची थी साजिश, वैशाली के एडीपीसी के अपहरण के मामले में 4 आरोपियों के सोनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार शिक्षा विभाग में चाय बनाने वाले ने रची थी साजिश,हेल्मेट, वाहन, मोबाईल हुआ जप्त सोनपुर । शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मियों को चाय परोसने वाला अपहरण जैसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है। यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह सच है। दो दिन पहले वैशाली के एडीपीसी अपहरण मामले में पुलिस ने विभाग में चाय बनाने और विभाग की गाड़ी चलानेवाले को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उसी ने अपहरण की पूरी साजिश रची थी। गिरफ्तार साजिशकर्ता का नाम कन्हैया बताया गया है। पुलिस ने कन्हैया के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।पूरी घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल डीईओ कार्यालय में चाय बनाने वाले और शिक्षा विभाग के अधिकारी की बोलेरो चलने वाले चालक कन्हैया ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के करीब 4 घंटे बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी ने अपराधकर्मियों चंगुल से छूटकर भाग निकला था। अपराधी शिक्षा विभाग के अधिकारी के परजनों से 5 करोड़ रूपया फिरौती मंगवाने को लेकर दबाव बना रहा था। जिसके बाद प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के कम में अपहृत शिक्षा विभाग के अधिकारी (ए०डी०पी०सी०, शिक्षा विभाग, वैशाली) डॉ० उदय कुमार उज्जवल को बोलेरो सहित महुआ रोड, सेन्दुआरी के पास से बरामद किया गया एवं अपहृत के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-1191/23 दिनांक-17 दिसंबर को दर्ज़ हुआ था। इस कांड के अनुसंधान के कम में तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुये कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों 1. कन्हैया कुमार पिता-राजू साह ग्राम-समसपुरा थाना-महुआ, जिला-वैशाली (अपहृत स्थायी चालक), 2. शुभम कुमार पिता-राजू साह ग्राम-समसपुरा थाना-महुआ, जिला-वैशाली (अपहृत का स्थायी चालक का भाई). 3. सुजीत कुमार पिता-लालबाबू साह, सा०-समसपुरा थाना-महुआ, जिला-वैशाली, 4. संजीव कुमार पिता-श्री दारोगा महतो, ग्राम-थाथन बुजुर्ग, थाना-काजीपुर (सदर), जिला-वैशाली को गिरफ्तार किया गया है। कांड में अन्य संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है एवं गिरफ्‌तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। बरामद सामान- 1. अपहृत द्वारा प्रयुक्त बोलोरो वाहन-01,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये मोटरसाईकिल-02 ,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये हेल्मेट-01,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये मोबाइल-07,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किया गया खुला सीम-01, आपराधिक इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी संजीव कुमार, पिता-श्री दरोगा महतो ग्राम-थाथन बुजुर्ग, थाना-काजीपुर (सदर) थाना-वैशाली का आपराधिक इतिहास रहा है ।

भूमि विवाद में मारे गए छात्र के घर पर चढ़कर बदमाशों ने की गोलीबारी सोनपुर। सुशासन बाबू की राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि जबरन किसी की भूमि को दखल कब्जा या अन्य घटनाओं का अंजाम देने से वाज नही आ रहा है। उसे न तो कानून का डर न ही प्रशासन के भय जेहन में है ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक पंचायत के इस्माइलचक स्थित भूमि विवाद में मारे गये हरिहर साह के पुत्र के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ रविवार के देर रात दहशतगर्दो ने फायरिंग की। इस घटना के समय घर में चीख-पुकार मच गई। गाँव के लोगो मे किसी की हिम्मत नहीं हुई कि घर से बाहर निकलकर गोली चलाने वालों का विरोध करे। डर के मारे लोग अपने अपने घरों में बंद रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए चली गोली के खोखा को बरामद किया इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला केस उठाए जाने के लिए दहशतगर्दो ने घर पर चढ़कर फायरिंग किया है लेकिन किसी तरह के अनहोनी घटना नही हुई है । बीते 22 नवंबर को भूमि विवाद के दौरान इस्माइलचक के हरिहर साह के पुत्र ओनम कुमार जो इंटर के छात्र था उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरिहर साह के भूमि को जबरन दखलंदाजी कर रहा था जहां हरिहर साह के पुत्र द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर कर उसे मौत की नींद सुला दिया था । इस मामले में मारे गए छात्र के पिता ने नामजद प्राथमिकी कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर पर चढ़कर फायरिंग करने के मामले में छानबीन की जा रही है।बदमाशों की पहचान कर जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर रेलवे ढाला के समीप खेत के पास एक युवती का शव देखे जाने के बाद सनसनी फैल गई। युवती के पहचान के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हुए किंतु काफी प्रयास के बाद भी उसका पहचान नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस मौके पर सोमवार को पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। नयागांव थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सका है युवती के उम्र करीब 18-19 वर्ष होगी । उसे कोई मारकर फेक दिया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है। युवती के शव देखे जाने के बाद यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी तरह की बातें हो रही है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

सोनपुर कलयुगी मां ने एक नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया। कहते हैं की माता कुमाता नहीं होती है लेकिन इस कलयुग में भी नवजात बच्ची को फेंकने वाली खेत में वह कलयुगी मां के तनिक उस बच्ची के प्रति दया की भावना नहीं जागी जिसने नौ माह तक गर्भ में रखी थी । एक ऐसा ही मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिभुवन चौक और पहलेजा घाट पुरानी रेलवे लाइन के बीच चौसिया गांव के एक खेत में नवजात बच्ची रोते विलखते ढंड से छटपटा रही थी । ग्रामीण सुबह में टहलने के दौरान खेत मे एक कपड़े में लपटी हुई नवजात बच्ची को रोते हुए देखा । इस घटना के संबंध में चौसिया गांव की एक युवक ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी जहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । एकत्रित लोगों ने जितनी मुंह उतनी तरह के बातें लोग कर रहे थे कोई कह रहा था कि इस कलयुगी मां की तनिक भी दया नहीं आई जिन्होंने नवजात बच्ची को जन्म देकर इस स्थान पर फेंक दिया है। इस घटना की जानकारी सोनपुर पुलिस को दी जहां पुलिस ने पहुंचकर उसे नवजात बच्ची को रविवार को सुबह सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में जांच पड़ताल करने के बाद इसकी जानकारी छपरा चाइल्ड लाइन को दी । जहां छपरा के चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार को पहुंचकर उस बच्ची के डॉक्टर के देखे रेख में जांच पड़ताल करते हुए उस बच्ची को छपरा ले जाने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू करते हुए इस संबंध में सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार एवं महिला पुलिस पूर्णिमा कुमारी, सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ,चौसिया के वार्ड प्रतिनिधि राजीव कुशवाहा के उपस्थिति में उस नवजात बच्ची को छपरा के बाल सरक्षण के टीम ने लेकर चला गया । वही चौसिया के एक महिला जो निः संतान है जो उस बच्ची को गोद लेना चाह रही थी। क्योंकि वह बच्ची जब खेत में पड़ी थी तो ग्रामीणों की भीड़ में वह महिला भी पहुंचकर उसे बच्ची को सा हृदय से लगाकर उसे गोद लेने की कबूल की थी जहां उस बच्ची के साथ अस्पताल से घर-घर से अस्पताल तक और डॉक्टर के बच्ची के जांच पड़ताल करने में अहम भूमिका निभाई है ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला सारण से हमारे श्रोता, की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता बताती है कि उनको इंदिरा आवास और नल जल की सुविधा नहीं मिला है। जिसके कारण वह बहुत परेशान है।