Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरियारचक गंगा नदी के किनारे के रास्ते एक मोटरसाइकिल पर 2 युवकों ने शराब लाद कर बेचने के लिए धंधेबाज कही जा रहा था जहां नयागांव पुलिस के देखते ही मोटरसाइकिल और शराब छोड़कर मोटरसाइकिल चालक व शराब लेकर जा रहे युवक भागने लगा जहां पुलिस ने खदेड़ कर एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ लिया वही मौके पर पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब एवं एक मोटरसाइकिल को जप्त कर ली ।
बिहार राज्य के जिला सारण से महेश कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि ड्राइवर के एक्सीडेंट करने पर सात लाख का जुर्माना और दस साल की सजा का कानून लाया गया है। गृह मंत्री को यह समझना चाहिए की सब कुछ ड्राइवर पर ही निर्भर करता है। अगर दस साल की सजा ड्राइवर को मिलेगा तो उनके घर पर क्या बीतेगा। ये कानून नहीं लाना चाहिए।
सोनपुर एक कंपनी के कैशियर से सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 6 लाख 31 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश तीन की संख्या में थे घटना को अंजाम देकर हेलमेट पहने बदमाश भाग निकले। इस संबंध में भारत फाइनेंस इंक्लूसन लिमिटेड के कैसीयर पश्चिम बंगाल देवनगर के रहने वाले कुंदन कुमार ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में कैशियर कुंदन कुमार ने प्राथमिक में कहा है कि उनका ब्रांच गोला बाजार के गौतम चौक पर है। वे रुपए लेकर अपने कर्मचारी लवकुश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सोनपुर स्टेट बैंक में यह पैसा जमा करने 28 दिसंबर को जा रहा था इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें आगे से घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने अपने डिक्की से पिस्तौल निकाल कर लव कुश पर तान दिया। इसके बाद उन लोगों ने बैग में रखे गए 6 लाख 31 हजार रुपए लूट कर दुधइला की ओर भाग निकले। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जेपी सेतु के नीचे पहलेजा पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद सोनपुर । पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के जेपी सेतु के पाया संख्या 30 के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति की शव देखे जाने के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी उक्त लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पहलेजा ओपी प्रभारी को दी। सूचना मिलने के उपरांत कुछ ही समय के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर पहलेजा ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि मृतक का सर फटा हुआ था। मृत अवस्था में पुल के नीचे 30 वर्ष के करीब युवक पड़ा हुआ था । अनुमान है कि वह पुल पर से गिरने के कारण उसका सर फटने से मौत घटना स्थल पर हो गयी है। मृतक के पहचान करने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।
परमानंदपुर में बन रहे बंदरगाह स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण बंदरगाह स्थित आम रास्ता को बंद को खोलने के लिए ग्रामीणों ने सोनपुर थाना से लेकर मुख्यमंत्री तक सौपा ज्ञापन सोनपुर । सोनपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर स्थित कल्लू घाट के समीप निर्माणाधीन भारतीय अंतरदेशीय बंदरगाह टर्मिनल के निकट विभाग द्वारा आम रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन रविवार को किया था । इस घटना की जानकारी स्थानीय विधायक को मिलते ही विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने परमानंदपुर में बन रहे बंदरगाह स्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से जानकारी हासिल करते हुए सोनपुर एसडीओ एवं विभाग के पदाधिकारी से बंद किए गए आम रास्ता को खोलने की बात कही । वही ग्रामीणों ने सोनपुर एसडीओ एवं टर्मिनल के विभागीय मैनेजर , बिहार के मुख्यमंत्री ,सारण जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत किया गया कि बंदरगाह के पदाधिकारी द्वारा आम रास्ता को बंद कर दिए जाने से हो रही लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आम रास्ता को खोलने की मांग की है। लोगों का कहना था कि टर्मिनल के लिए जिस समय भूमि अधिग्रहण किया जा रहा था, उसी समय ग्रामीणों ने यह शर्त रखी थी कि यहां आम लोगों को गंगा किनारे तक जाने के लिए 12 फीट रास्ता छोड़ना होगा। इसके बाद जलमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर की तरफ से 12 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ दिया था। इस रास्ते पर ईंट सोलिंग भी कर दिया गया। शनिवार को अचानक जलमार्ग प्राधिकरण के नए निर्देशक ने इस रास्ते को बंद कर दिया। जिसके लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट व्यक्त करते हुए आम रास्ता खोलने की मांग की है । इस संबंध में इंद्रजीत कुमार, मंगल राय, कामेश्वर महतो,अवधेश राय, बृजभूषण महतो आदि ने अनुमंडल पदाधिकारी ,सोनपुर थाना को मंगलवार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि रास्ता बंद होने से बच्चों का स्कूल आने-जाने के साथ आम जनों को गंगा स्नान घाट, मंदिर और श्मशान घाट तक जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।
Transcript Unavailable.
