सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजितपुर फोर लैन में एक व्यक्ति के रुपया और मोबाइल छीन कर 2 लुटेरा फरार हो गया था । इस घटना में पीड़ित ने नयागांव थाना में एफआईआर दर्ज कराया था । यह घटना 28 जुलाई23 की है। लुटेरों को पुलिस ने खरिका से गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन ने यह भी बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजितपुर फोर लैन में बदमाशों ने रुपया और मोबाइल छीन कर दो लुटेरा फरार हो गया था जहां पुलिस ने इस कांड में एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दूसरा लूटकांड के अभियुक्त फरार चल था । अभियुक्त को पुलिस ने खरिका से गिरफ्तार कर लिया और उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया । जेल भेजे गए अभियुक्त साहिल कुमार पिता राकेश महाराज घरखरीका ,ओपी पहलेजाघाट थाना सोनपुर के निवासी है । यह अभियुक्त सोनपुर थाना कांड संख्या 82/23 में भी यह संलिपित है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

सोनपुर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के अधिकारी व जवानों के द्वारा सोनपुर प्लेटफार्म पर विभिन्न ट्रेनों को चेकिंग की गई । इस दौरान गाड़ी संख्या 03295 मुजफ्फरपुर --पाटलिपुत्र मेमू सवारी गाड़ी के महिला बोगी को चेक करने पर अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 03 पुरुष यात्री, गाड़ी संख्या 03284 पटना- बरौनी मेमू सवारी गाड़ी के महिला रोगी को चेक करने पर 06 पुरुष यात्री यात्रा करते पकड़े गए । इसके बाद गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर -- बरौनी एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच को चेक करने पर अनधिकृत रूप से यात्रा करते 03 व्यक्ति को पकड़ा गया । उपरोक्त के अतिरिक्त 01 व्यक्ति को रेलवे यार्ड में अनाधिकृत रूप से घूमते हुए पकड़ा गया । उपरोक्त सभी 13 गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के द्वारा रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय रेल को अग्रसारित किया गया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने छापामारी कर शराब और मारपीट के मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर छपरा जेल बुधवार को भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मारपीट के मामले में दो युवक के जबकि शराब बेचने के मामले में अलग-अलग स्थान से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल बुधवार को भेज दिया गया है। मारपीट के मामले में अंकज कुमार पिता विगन महतो चित्रसेन पुर , महेश राय उर्फ कुंदन पिता झागुरु राय घर मुरथान जबकि शराब बेचने की पुराने मामले में पंकज कुमार पिता बद्री महतो, मणि भूषण राय पिता अदालत राय घर बबुरवानी, राजकुमार राय पिता रामअशीष राय घर परमानंदपुर ,जितेंद्र कुमार पिता सुदर्शन राय सबलपुर चहारम, जितेश राय पिता राम जी राय घर दुधाइला भिंडी टोला के निवासी हैं ।

गुमशुदा मामले को लेकर पहलेजाघाट पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पहलेजाघाट ओपी परिसर में मंगलवार को ओपी प्रभारी द्वारा अपने पुलिस कर्मियों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने नाबालिग के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही गुमशुदा की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली। सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पहलेजाघाट ओपी परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने शपथ लिया कि मैं शपथ लेता हूं कि जब भी मुझे किसी नाबालिग की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होगी, तो इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसकी खोजविन शुरू किया जायेगा और उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास करेंगे। बतादे कि जिले में नाबालिगों के गुमशुदगी की हो रही घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओपी परिसर में ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने शपथ दिलायी । शपथ लेते अपर ओपी प्रभारी संतोष कुमार , मुरलीधर महतो, अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार सिंह, आरती कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मीयो को ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि नाबालिगों के लापता होने के मामले पुलिस काफी गंभीर हैं। इन मामलों में समय रहते कारवाई होना आवश्यक है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हम सभी ने इस संबंध में शपथ ग्रहण किया है। इन्होंने बताया कि कि किशोरियों के लापता होने के मामलों में पुलिस की भूमिका अहम है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.