Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पिकअप और बाईक के टक्कर में आर्मी के जवान और उसके साले कि गई जान, छपरा के थे दोनों मृतक । एक मृतक आर्मी का जवान था जो कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आया हुआ था। हुसैनगंज हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव के समीप गुरुवार कि अहले सुबह सिवान की तरफ से आ रही ओवरलोडिंग पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी एवं खून से लथपथ हो गए थे। वहीं अस्पताल ले जाने से पूर्व ही घटनास्थल पर दोनों लोगों की मौत हो गई। कुछ समय के लिए इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जहां लोग सड़क पर बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का सभी उलंघन करके तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। पुलिस द्वारा कोई करवाई नहीं किया जाता है। वहीं मनमानी ढंग से लोडिंग करके गाड़ियां अधिक रफ्तार से दौड़ती है जिसके कारण घटनाएं घटती हैं। दुर्घटनाग्रस्त होने के काफी देर बाद सूचना पाकर हुसैनगंज थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव अपने दलबल के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतक छपरा जिले के रहने वाले थे। वह अपने किसी नीतीश काम को लेकर छपरा से चैनपुर के रास्ते होते हुए सिवान आ रहे थे। इसी दौरान वह अभी सीवान के सूरापुर ही पहुंचे थे जहां सिवान की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप के चपेट में आ गए। हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक के परखच्चे निकल गए। जहां तेज भिड़ंत के कारण ही बाइक सवार दोनों यूवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में एक दूसरे के साला और बहनोई थे। जिसमें रूपेश सिंह आर्मी का जवान था जो लकी सिंह का रिस्ते में साला था। लेकिन होनी को कुछ और लिखा था। कुछ दिन पूर्व ही रूपेश सिंह छुट्टी पर घर आया हुआ था । सड़क दुघर्टना में साले बहनोई कि मौत हो गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों व्यक्ति किसी से रुपए लेने देने के मामले में सिवान आ रहे थे इस दौरान सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए। दोनों मृतक अलग अलग थाना क्षेत्र में छपरा के मुरारपुर, दाउदनगर के बताए जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दुर्घटना में शामिल पिकअप गाड़ी तरवारा की बताई जा रही थी जो सिवान से आलू भरकर हुसैनगंज किसी दुकान पर पहुंचाने के क्रम में जा रही थी इस दौरान घटना के बाद उसे पुलिस द्वारा जब्त करके थाने लाया गया है।अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है। वहीं परिवार के फर्द बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना के बाद एक्सीडेंट करने वाली पिक अप को थाने लाया गया है। मौके पर समाजसेवी लाल बाबू कुशवाहा,रामु कुशवाहा,रवी कुमार,दिपू कुमार फिरोज अली, आदि लोगों ने मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

बिहार राज्य के सारण जिला से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि अलग अलग हुए थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से जुली मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से उनकी समस्या को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने 5 माह पहले ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन भरकर जमा किया था। लेकिन अभी तक उनका राशन कार्ड बनकर नहीं आया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है

Transcript Unavailable.

बरात में शामिल होने आए युवक का अपराधियों ने मोबाइल और पैसा छीना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुदाई बाड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का मोबाइल और पैसा छीन लिया क्या पसंद पुरवा निवासी पीड़ित प्रमोद प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है उन्होंने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे तभी कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनका मोबाइल और पैसा छीनकर भागने लगे जब रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला भी किया गया

सड़क दुर्घटना में खरसडा के युवक की मौत हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खसरा निवासी अखिलेश चौहान की हमारी के पास पुल से टकराने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसके बाद एक व्यक्ति घायल हो गया था वही अखिलेश चौहान का मौत हो गया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है रची पुकार मची हुई है वहीं परिजन व ग्रामीण शोक में डूबे हुए हैं

सिवान: गुठनी थाना क्षेत्र के करेजी से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद किया है इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार मंडल ने बताया कि इस मामले में युवती के परिजनों ने आवेदन देकर युवती के बरामदगी का गुहार लगाया था। जिस पर पुलिस ने कांड संख्या दर्ज किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।