बिहार राज्य के सारण जिला के दरियापुर पंचायत के ग्राम हेमन्तपुर मानपुर के निवासी महेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि उन्होंने इन्दिरा आवास, शौचालय और नल जल के लिए आवेदन भरकर जमा किया था। लेकिन अभी तक इसका कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान है
बिहार राज्य के सारण जिला के छपरा प्रखंड के खालिसपुर गाँव से बसंती देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार शर्मा बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके गाँव में पानी की समस्या है। नल है लेकिन पानी नहीं मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रामीण के घर में शौचालय भी नहीं बना है
बिहार राज्य के सारण जिला के छपरा प्रखंड के सूरौता गाँव से बसंती देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार शर्मा बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पंचायत के ग्रामीण को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सूरौता पंचायत के किसी मार्किट में भी शौचालय नहीं है और सिचाई के लिए खेत में सरकारी मोटर भी नहीं है।
दोस्तों, बहुत दुःख और भारी मन के साथ हम ये बता रहे है कि ग्रामवाणी की प्रखर सामुदायिक संवाददाता सहकर्मी, लखनऊ मोबाइल वाणी की कोऑर्डिनेटर, सामाजिक कार्यकर्ता और हम सब की अज़ीज़ माधुरी चौहान अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
तेज आई आँधी से पलानी गिरा युवक के ऊपर जिससे युवक जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि दरौली विधानसभा क्षेत्र के खिरौली गांव निवासी मुनिलाल गुप्ता के पुत्र सह आर्मी के जवान अनीश कुमार की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी। आर्मी मैन अनीश 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था तीन दिन बाद ही ड्यूटी जम्मू जाना था। अनीश कई दिनों से गर्मी से राहत के लिए नदी नहाने जा रहा था। वह ग्यासपुर स्थित सरयू नदी के गहरे पानी मे डूब गया। उसके मित्र जबतक उसको निकालते तबतक काफी देर हो गया और उसके प्राण निकल चुके थे। ग्रामीणों ने बताया अनीश अपने कुछ साथियों संग सरयू नदी में नहाने के लिये प्रवेश किया और छोटी गंडकी व सरयू के संगम की धार में फसकर गहरे पानी के आगोश में आकर डूब गया। नदी किनारे खड़े लोग अभी कुछ समझ पाते तबतक वह डूबा गया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बीएन कॉलेज परसा परिसर में अर्धनिर्मित इनडोर स्टेडियम के एक तरफ का बड़ा हिस्सा आंधी के कारण गिर गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: गुठनी छोटी गंडकी नदी में नहाने गये एक युवक की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी। युवक गुठनी नगर पंचायत के पुराना थाना मुहल्ला निवासी सोमारी पासवान का पुत्र कन्हैया पासवान(23 वर्ष है) मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया शाम को घर से नदी के तरफ नहाने के लिए गया और गुठनी छठघाट के समीप छोटी गंडकी नदी में नहाने लगा। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे फिसल गया और डूबने लगा। नदी किनारे से देख रहे अन्य युवकों ने शोर मचाते हुये पानी मे उसे बचाने के लिये कूदे और उसको पानी से निकाल कर आनन फानन में अस्पताल लाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान गुठनी- मैरवा मुख्य मार्ग पर बभनौली पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ऑटो पलटने से ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोगों को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आनन-फानन में ऑटो से बाहर निकाल कर मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में 2 महिला तथा दो पुरुष शामिल है। जो जमाल हाता के रोशन खातून एवं सोहेल अंसारी तथा हबीब नगर के सोनू आलम और जमदा खातून है। बताया जा रहा है कि ऑटो सवारी लेकर गुठनी से मैरवा जा रहा था तभी बभनौली पेट्रोल पंप के समीप सामने अचानक बाइक आ गई। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। टैंपू में सवार सभी लोग घायल हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि फर्जी हस्तक्षर से जमीन विक्री का एग्रीमेंट बनाकर धोखा से विक्री का प्रयास करने वाले भू माफिया के खिलाफ पीड़ित ने शिकायत की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
