तेज आंधी पानी के कारण सड़क पर गिरा पेड़ व पोल घंटों यातायात रहा बाधित हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिवान आंदर मुख्य मार्ग पर हथौड़ा के पास तेज बारिश व आंधी के कारण एक पेड़ व एक पोल सड़क के बीचों बीच गिर गया जिसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया सड़क के बीचोंबीच पेड़ व पोल के गिरने के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई हो वही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर क्षेत्र की बिजली को कटवाया वहीं मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी व खुद के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद पेड़ को व पोल को सड़क से हटाया गया इस मौके पर मौजूद रईस आलम, विजय चौधरी, अदनान अहमद सिद्दीकी, डब्लू, वारिस आलम, बबलू समेत अनेक युवाओं व स्थानीय लोगों के सहयोग से वह पोल को हटाया गया स्थानीय प्रशासन ने भी पेड़ हटाने में सहयोग किया।
