सिवान: जिले में इस समय तेज गर्म हवा चलने से गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। गर्मी से निजात के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग शुद्ध पेयजल का से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लेकिन सरकारी स्तर पर लगाए गए तमाम सार्वजनिक चापाकल खराब पड़े हुए हैं। जिससे लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। जिला प्रशासन एवं पीचईडी विभाग द्वारा भीषण गर्मी एवं जल स्तर की गिरावट के चलते जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसके दूरभाष सं. 06154-242075 पर चापाकल खराबी से संबंधित आप शिकायत कर सकते हैं हालांकि विभाग के द्वारा 287 शिकायतों का निपटारा कराया गया है। जहां से चापाकल की शिकायतें आ रही है, वहां सरकारी मिस्त्री भेजकर उसे ठीक कराया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में पीएचईडी विभाग द्वारा 1543 चापाकलों को ठीक कराया गया था। साथ ही एसडीओ, जेई भी जिले के हर क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इस संबंध में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता प्रीति शेखर ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी के चलते जल स्तर में गिरावट हो रही है। इसको लेकर विभाग अलर्ट है। जिला नियंत्रण कक्ष में चापाकलों की आ रही शिकायतों का निपटारा सरकारी मिस्त्री को भेजकर कराया जा रहा है। अच्छी बारिश नहीं होने से लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है।