सिवान जिले में इस साल जनवरी के बाद अच्छी बारिश नहीं आने के चलते गर्मी आते ही भूजल का स्तर गिरना शुरू हो गया है। इस समय दरौली विधानसभा क्षेत्र समेत समूचे जिले में औसत जलस्तर में काफी गिरावट हुई है। आने वाले समय में अगर अच्छी बारिश नहीं हुई तो यह समस्या और भयावह रूप ले सकती है। इसको लेकर चापाकलों का सूखना शुरू हो जाएगा। जिले में इस समय भूमिगत जल के अंधाधुंध दुरुपयोग के कारण पेयजल की हालत खराब हो सकती है। आपको बता दे कि दरौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 फीट जल स्तर गिरने से गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भूजल स्तर के नीचे चले जाने से सुदूर देहाती क्षेत्र के गांवों के अधिकांश चापाकल एवं कुआं सूख गया है। इस कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
