सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के पतौआ गांव में सोमवार की दोपहर गैस सिलेंडर में आग लगने से वह ब्लास्ट हो गई। जिससे घर में भीषण आग लग गई आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दो घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की तेज लपटों को देख आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत में जुट गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर जैसे- तैसे काबू पाया। इस दौरान लगभग लाखों की संपत्ति जलकर राख बन गई। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।