बिहार राज्य के सरन से मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बाइक सवार अपराधियों ने जेपी सेतु के पटना छोर पर एल्युमीनियम कारोबारी राजीव रंजन कुमार से 2.35 लाख कैश, सोने की चेन और लॉकेट लूट ली। राजीव रंजन पोस्टल पार्क के चिरैयाटांड़ देवी स्थान के पास के रहने वाले हैं। वे सोमवार को छपरा से पेमेंट लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान घटना हुई। बाइक सवार अपराधी सारण की तरफ से ही उनका पीछा कर रहे थे। व्यवसायी जब जेपी सेतु छोड़ने वाले थे तभी घटना हुई। उन्हाेंने दीघा थाने में लिखित शिकायत की है। राजीव रंजन छपरा के कुमार इंटरप्राइजेज के मालिक रवि रंजन से 2.35 लाख रुपए लेकर बुलेट से पटना लौट रहे थे।
