सिवान: दरौली प्रखण्ड के सरना पंचायत के पुर्व मुखिया आनन्द बिहारी साहनी ने दरौली थाना में शुक्रवार को एक लिखीत आवेदन दिया। आवेदन के अनुसार विश्वनिया कुकुरभूक्का के पूरब ट्रांसफार्मर से जाने वाली बिजली का पोल सह बिजली तार लूज होने के कारण स्पार्किंग करके चिंगारी पैदा हुई। जिससे गेहूं तथा अरहर के तैयार फसल में आग लग गई साथ ही आग भयंकर रूप धारण कर लिया और देखते-देखते लगभग 69 किसान एवं बटाइदारों की फसल जलकर राख हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
