भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल हुसैनगंज थानाध्यक्ष से मिला। पार्टी के कार्यकर्ताओं के समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौपा गया एवं सकारात्मक तरीके से हल किया जाने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल मे भाकपा माले प्रखंड सचिव जयनाथ यादव,जिला कमिटी सदस्य प्रदीप कुशवाहा,प्रखंड कमिटी सदस्य पशुराम सिंह और महफूज आलम थे। माले प्रखंड सचिव जयनाथ यादव ने बताया की प्रखंड के विभिन्न गांव के कार्यकर्ताओं के सवालों को लेकर थानाध्यक्ष को एक मांग पत्र दिया गया। थाना पर प्रत्येक शनिवार जानता दरवार लगता है। कुछ मामलो को निष्पादन किया जाता हैं लेकिन उसको धरातल पर लागु नहीं किया जाता है। इसको लेकर जानता मे भारी गुस्सा है। उदाहरण के लिए वर्षो से जनता दरबार में अपने मामलो को लेकर रविंदर यादव पिता रामबहादुर यादव ग्राम टिकरी निवासी का जमीन विवाद ललन यादव के साथ था जो जनता दरबार से हल हुआ।आज भी जस का तस मामला बना हुआ हैं। ग्राम हथौड़ी टोला रामनगर निवासी सुभग राम का खत्यानी जमीन एव बंदबस्ती जमीनी पर विवाद चल रहा हैं दूसरे पक्ष के साथ जनता दरबार में लगातार आते रहे है अभी तक मामला हल नही हुआ। जमीनी विवाद में कई बार आपसी झड़प में दोनो घायल भी हुआ हैं।अधिकारी मुखदर्शक बने रहे। आगे श्री यादव ने कहा की पासपोर्ट इकवारी में पैसे लिए जाते हैं ।पासपोर्ट इकवारी को निशुल्क किया जाये।