संसू,हुसैनगंज(सिवान) प्रखण्ड के खानपुर खैरानटी पंचायत अंतर्गत हुसैनगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कन्या के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक काशीनाथ साह को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई।बता दें कि श्री साह अपने सेवाकाल में विभिन्न विद्यालयों में 34 वर्ष 6 महीना सेवा कर चुके हैं।इस विद्यालय में उन्होंने 15 वर्षों तक अपनी सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। मौके पर उपस्थित राजेंद्र पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद,प्रधानाध्यापिका रुबीना खातुन, गुल मोहमद, रामप्रीत विद्यार्थी, शंभूनाथ सिंह शमशाद आलम, राजेश चौधरी, नाज़िर हुसैन,बशीर अहमद खान,साधुशरण शाही, राजनभर, राजेश यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को माला पहनाते शिक्षकगण।
