हबीबनगर में जन आरोग्य समिति का हुआ गठन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज हबीबनगर के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर हबीबनगर में आम जनता बिहार सरकार से मिलने वाली सुविधाओं में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जन आरोग्य समिति की एक गठन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया हरेराम यादव की अध्यक्षता में बैठक का संचालन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से सीएचओ जनक नंदनी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज के लेखापाल कृपा शंकर प्रसाद, स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व्यास प्रसाद, वरीय शिक्षक आर. के. चौधरी सहित एएनएम, जीवीका, आंगनबाड़ी, आशा व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया हरेराम यादव को आरोग्य समिति का अध्यक्ष, सीएचओ जनक नंदनी को सचिव, एएनएम इंदू देवी को उपसचिव तथा पूजा कुमारी, नीरा देवी को सदस्य चुना गया. इस अवसर पर मुखिया हरेराम यादव ने बताया कि इस हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपलब्ध कराया जायेगा. सभी प्रकार की दवायें और सुविधाएं प्रदान की जायेगी.