सिसवन (सीवान)प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर स्थित नरेन्द्र एडू वैली विद्यालय मे केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर इंडियन ऑयल के सौजन्य से गुरुवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सजग भारत के लिए बच्चों के बीच सतर्कता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की प्रतिभा के विकास को लेकर विविध कार्यक्रम के साथ चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। चित्रांकन प्रतियोगिता का विषय भारत के लिए सतर्कता अभियान एवं विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत था।इस दौरान विद्यालय के वर्ग चार से वर्ग दस तक के छात्र-छात्राओं ने ''भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत'' की तस्वीरें बनाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान भ्रष्टाचार मिटाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक देवेश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। निदेशक देवेश सिंह ने कहा कि इंडियन ऑयल के पदाधिकारियों की इस पहल से बच्चों को काफी प्रोत्साहन मिला है। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष सिंह ,शिक्षक व्यासपति तिवारी,अभिषेक सिंह, जयंत तिवारी, चंद्रकला आदी मौजुद थे।
