पानापुर . गंडक नदी के जल स्तर में पिछले हफ्ते हुई असमय बढ़ोतरी के कारण विभिन्न घाटों की स्थिति खराब हो गयी है . घाटों की बदहाल स्थिति के कारण छटपूजा के दौरान इस बार गंडक नदी के किनारे अर्घ देने में छठव्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है . गंडक नदी में आयी बाढ़ के कारण सारण तटबंध के किनारे स्थित कोंध मथुराधाम घाट पर बने सुरसोता पानी में घिर गये थे . वहीं घाट पर स्थित तालाब पानी से लबालब हो गये थे . हालांकि नदी के जल स्तर में कमी हो रही है फिर भी घाटों की स्थिति खतरनाक है . मालूम हो कि सारण तटबंध के किनारे बसे कोंध , रामपुररुद्र , भोरहा , सारंगपुर , बसहिया , सोनवर्षा , सलेमपुर , पृथ्वीपर आदि गांवों के हजारों छठव्रती गंडक नदी के किनारे