इसुआपुर । बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का एक शिष्टमंडल इसुआपुर पहुंचा । मुख्य अतिथि पंजाब किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा व बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह स्थानीय बीजेपी विधायक जनक सिंह ने किसान मोर्चा के सदस्यों के साथ प्रखंड के इसुआपुर , सढ़वारा , डोईला व अन्य बाजारों पर स्थित शिवालयों के दर्शन किए । साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए खोभारी साह हाई स्कूल इसुआपुर व मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया । विधायक जनक सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत मंदिरों का दर्शन कर संयुक्त किसान मोर्चा का दो दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन इसुआपुर में संपन्न हुआ